Bhopal News: जैन ब्रदर होटल में घुसकर हथियार बंद युवकों ने मचाया उत्पात

Share

Bhopal News: दो पहिया वाहन लापरवाही से चलाने पर हुआ था विवाद,जान बचाने होटल में घुसा था युवक,होटल कर्मियों समेत तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी,चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। होटल में घुसकर हथियार बंद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। चाकू-छुरे और तलवार से हुए वार में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई है। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास पिस्टल भी थी। उपद्रवियों ने धारदार हथियारों से होटल में जान बचाने घुसे युवक को बचाने आए कर्मचारियों को भी घायल किया है। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार लीलाधर कुशवाह उर्फ राहुल पिता बैनी प्रसाद कुशवाह उम्र 24 साल मिसरोद स्थित बंगरसिया में बैलमैक्स कंपनी (Bellmax Company) में प्रायवेट नौकरी करते हैं। वे बंगरसिया में ही किराए से भी रहते हैं। लीलाधर कुशवाह उर्फ राहुल (Leeladhar Kushwah@Rahul) जहां किराए से रहते हैं वहां उनके साथ मोनू पाल (Monu Pal) और सौरभ मेहरा (Saurabh Mehra) भी रहते हैं। वे मूलत: नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के रहने वाले हैं। तीनों एक साथ 04 जुलाई की रात लगभग दस बजे अंकित जैन (Ankit Jain) की जैन ब्रदर होटल (Jain Brother Hotel) में भोजन करने जा रहे थे। तभी मोटर साइकिल सवार पीछे से लापरवाही से वाहन चलाकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। मोटर साइकिल का हैंडल लीलाधर कुशवाह को लगा था। उस वक्त विवाद तो शांत हो गया और तीनों होटल चले गए। तभी वहां आरोपी सौरभ पाल (Saurabh Pal), आर्यन मीणा (Aryan Meena), चेतन पाल (Chetan Pal), अनिकेत गुर्जर (Aniket Gurjar) और विवेक आए। सभी आरोपियों के हाथों में चाकू, छुरा और बका रखा था। उन्होंने लीलाधर कुशवाह को घेरा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बका कंधे के पास मारा। वह जान बचाने होटल की किचन तरफ भागा। वहां दूसरा वार उस पर किया गया। इस दौरान होटल का कर्मचारी रामेश्वर साहू (Rameshwar Sahu) उसकी जान बचाने हस्तक्षेप करने आया। आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। आरोपियों ने होटल के भीतर जमकर उत्पात और तोड़फोड़ भी मचाया। इसके बाद जख्मी को होटल के बाहर भी ले आए। उन्होंने उसे शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घायलों कों भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां से मिसरोद थाने को भी सूचना पहुंची। लेकिन, पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। नतीजतन घटना से जुड़े वीडियो (Video) सोशल मीडिया में वायरल हुए तो 05 जुलाई की दोपहर मिसरोद थाना पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण 413/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ई—रिक्शा समेत चार वाहन जब्त 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!