Bhopal Loot News: कार लूटने के मामले में आया नया तकनीकी पेंच

Share

Bhopal Loot News: पीड़ित के मोबाइल पर व्हाट्स एप चैटिंग मिली, लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई

Bhopal News
थाना कोहेफिजा भोपाल

भोपाल। पंचवटी कॉलोनी में कारोबारी को घर के सामने छोड़कर उसकी कार ले जाने के मामले में नया तकनीकी पेंच आ गया है। भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस को पीड़ित के मोबाइल पर आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति से व्हाट्स एप चैटिंग मिली है। प्रकरण में एक आरोपी हिरासत में हैं जिसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक तीन आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित की कार का सुराग नहीं मिल सका है।

तीनों आरोपी और कार अभी नहीं मिले

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय सौरव सितलानी (Saurav Sitlani) दुबई में कारोबार करते हैं। उनके पास 02 जुलाई की रात परिचित आदित्य शर्मा (Aditya Sharma) का फोन आया था। उसने परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) स्थित बीकेबी ढ़ाबे (BKB Dhaba) में बुलाया। यहां उसके साथ बाबर उर्फ मंडी Babar@Mandi, गुफरान खान उर्फ नसीम बुशरान (Gufran Khan@Naseem Bushran) भी मौजूद थे। तीनों गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। यहां सभी के साथ भोजन करने के बाद वापस लौटने पर आदित्य शर्मा ने सौरव सितलानी की कार (Car) की चाबी निकाल ली। उसने कहा कि वह तीन लाख रुपए देगा तभी वह मिल सकेगी। इस दौरान उसको धमकाया भी गया था। इसके बाद यह मामला 02 जुलाई की सुबह थाने पहुंचा। जिसमें कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके मामले में संदिग्ध गुफरान खान उर्फ नसीम को दबोच लिया। पुलिस को तीनों आरोपी और कार अभी नहीं मिले हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि सौरव सितलानी के ऑनलाइन सट्टा रैकेट (Online Betting Racket) से पूर्व में कनेक्शन रहे हैं। वह पूर्व में राजस्थान पुलिस की तरफ से दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार भी हो चुका है। इस नए तथ्य के सामने आने के बाद पुलिस को मामले में पेंच नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि सौरव सितलानी के साथ वास्तविक विवाद की वजह फरार चल रहे आदित्य शर्मा के पकड़ में आने के बाद सामने आएगी। वह नारियलखेड़ा इलाके में रहता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सौम्या विहार कॉलोनी में बेसुध हुआ श्रमिक तो घर पहुंचाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!