Bhopal News: ई—रिक्शा चालक लहुलूहान हालत में थाने पहुंचा, पुलिस को कहानी सुनकर तरस आया

Share

Bhopal News: पत्नी को मजदूरी में से सिर्फ दो सौ रुपए कम मिलने पर चाकू लेकर टूट पड़ी, सास—ससुर और ननद समझाते रह गए

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। ई—रिक्शा चालक लहुलूहान हालत में थाने पहुंचा। उसके बाएं हाथ और दाहिने हाथ की हथेली से अत्याधिक रक्तस्त्राव हो रहा था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को लगा कि मामूली विवाद हुआ होगा। लेकिन, उसने जो कहानी बताई उसे सुनने के बाद पुलिस का भी दिल पसीज गया। मामला पत्नी के उग्र रुप लेने के बाद हुआ था। जिसमें वजह सिर्फ दो सौ रुपए थी।

पैसों को लेकर किया था हमला

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी व्यक्ति की उम्र 27 साल है। वे नारियलखेड़ा में रहते हैं और स्वयं का ई—रिक्शा (E-Rikshaw)  चलाते हैं। वह हर दिन ई—रिक्शा से होने वाली कमाई में से पांच सौ रुपए प्रतिदिन पत्नी को देते हैं। घटना 05 जुलाई की सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुई। वह दो दिनों से पत्नी को पैसा नहीं दे रहे थे। जिस कारण विवाद करते हुए उसने पैसा मांगा। पति ने आठ सौ रुपए उसे दिए तो वह भड़क गई। वह दो सौ रुपए का उससे हिसाब मांगते हुए कहने लगी कि उसको एक हजार रुपए ही चाहिए। इसी बात को लेकर वह किचन में गई और उसने किचन से चाकू (Knife) निकालकर पहले बाएं कंधे में मारा। इसके बाद उसने जब दूसरा वार किया तो दाहिने हाथ से उसने बचने के लिए आगे कर दिया। यह देखकर सास—ससुर और ननद ने भी बचाव करना चाहा। लेकिन, वह नहीं मानी और नाखूनों से पति को नोंचने लगी। पुलिस ने प​त्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पत्नी का कहना था कि उसने ही पैसा लगाकर ई—रिक्शा दिलाया। वह शराब पीने का आदी है। जिस कारण कई बार किस्त भरने में दिक्कत होती है। इस बात को वह नहीं समझता है और वह पैसा नहीं देता है। गौतम नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 380/26 दर्ज कर लिया हैै।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाजपा प्रवक्ता का शोध पूरा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!