Bhopal Cyber Fraud: नौ लाख, 45 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जालसाजों ने कर ली ट्रांसफर,बिजली कंपनी की तरफ से सतर्कता बरतने निर्देश भी जारी

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर दो वयोवृद्धों को बिजली कंपनी का अफसर बनकर करीब नौ लाख, 45 हजार रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा कर लिया गया। इन दोनों मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Fraud) ने की थी। जिसके बाद अब प्रकरण दर्ज करने के लिए 04 जुलाई को बागसेवनिया और शाहपुरा थाने में केस डायरी भेजी गई।
घर का बिजली कनेक्शन काटने की दी धमकी
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सुरेंद्र गार्डन (Surendra Garden) में हेमचंद्र पांडेय पिता रामचंद्र पांडेय उम्र 75 साल रहते हैं। उनके पास 30 जून को बिजली कंपनी (Electricity Company) की तरफ से व्हाट्स एप पर मैसेज आया था। उन्हें बिजली कंपनी की तरफ से जारी होने वाला आईव्हीआरएस (IVRS) नंबर अपडेट नहीं कराने पर घर का कनेक्शन काटने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद हुई बातचीत के बाद आरोपियों ने हेमचंद्र पांडेय (Hemchandra Pandey) के मोबाइल (Mobile) पर एक लिंक (Link) भेजी और फिर बैंक खाता हैक कर लिया। उनके खाते से जालसाजों ने नौ लाख, 521 रुपए निकाल लिए। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 480/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह शाहपुरा (Shahpura) स्थित त्रिलंगा के नजदीक चाणक्य अपार्टमेंट (Chanakya Appartment) में रहने वाले ओमप्रकाश निगम (Omprakash Nigam) पिता देवब्रत निगम उम्र 61 साल भी सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। वे सिविल इंजीनियर कंस्ट्रकशन का काम करते हैं। उनके पास जालसाजों ने 20 जून को बिजली बिल के उपभोक्ता क्रमांक अपडेट करने के नाम पर 45 हजार रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा किया गया। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 358/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।