Bhopal News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Share

Bhopal News: टकराने वाले बाइक सवार भी गंभीर रुप से जख्मी

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) टीटी नगर थाने से मिल रही है। यहां एक महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। उसको बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक भी जख्मी है।

इन कारणों से पता नहीं चला नाम

टीटी नगर थाना पुलिस को गुरुवार सुबह सवा छह बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर केशव कुमार सेन (Dr Keshav Kumar Sen) ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। टीटी नगर पुलिस मर्ग 44/21 कायम कर जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई शिव पन्ना (ASI Shiv Panna) ने बताया धनवंती बाई शर्मा पति दर्शन शर्मा उम्र 50 साल की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। धनवंती बाई शर्मा (Dhanvanti Bai Sharma) बाणगंगा की रहने वाली थी। वह सुबह मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। पीतल मंदिर के पास पैदल रोड़ क्रॉस कर रही थी। उसी समय पॉलीटेक्निक की ओर से एक बाइक पर सवार दो लड़के महिला से टकरा गए। टक्कर लगते ही दोनों लड़के सड़क की दूसरी तरफ गिर गए थे। महिला को सिर दोनों हाथ—पैर में गंभीर चोट आई थी।

वेदांता अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

राहगीरों की मदद से तीनों को जेपी अस्पताल भेजा था। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायल वेदांता अस्पताल में भर्ती है। उनका अभी इलाज चल रहा है। इस कारण उनके नाम और पते आधिकारिक रुप से पता नहीं चले हैं। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर हुई मौत) का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक एमपी—04—क्यूसी—4920 को बनाया है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: राहुल और कमलनाथ देश और प्रदेश में हर मोर्चे पर असफल: डॉ. केसवानी

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!