Bhopal News: शादी का वादा करके युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: शादी के बाद पत्नी ने आरोपी को छोड़ दिया था

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन थाने से मिल रही हैं। यहां बलात्कार का एक मामला (Bhopal Rape News) दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने शादी करने का एक युवती से वादा किया था। आरोपी की पत्नी उसको पहले ही तलाक दे चुकी थी।

बहाने से बुलाया था घर

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने गुरूवार दोपहर ढ़ाई बजे 22 वर्षीय युवती ने बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने धारा 376/376 (2)एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार) की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में राजू कुश्वाह उम्र 38 साल को आरोपी बनाया गया है। राजू कुशवाह (Raju Kushwaha) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है। पीड़िता के मोहल्लेे में ही आरोपी राजू कुशवाह रहता था। वह कोलार इलाके में मैकेनिक का काम करता है। राजू की पत्नी उसको तलाक दे चुकी है। आरोपी का पीड़िता के घर पर आना—जाना था। वह उस पर पहले से ही गलत नजर रखता था। उसने पीड़िता को झांसे में लेकर बातचीत करना शुरू कर दिया था। एक दिन बहाने से आरोपी ने पीड़िता को घर बुलाया। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया। आरोपी का बोलना था वह उसे पसंद करता है। दोनों जल्द ही एक—दूसरे से शादी कर लेंगे। लेकिन आरोपी शादी की बात से मुकर गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: कोरोना से बंद जनरल परेड डीजीपी ने शुरू करने का दिया आदेश 
Don`t copy text!