Bhopal News: पत्नी से बातचीत के बाद पति ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: कुछ महीने पहले ही की थी लव मैरिज, नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा थाने से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी (Bhopal Suicide News) लगाई है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस युवक ने फांसी लगाई है उसने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया है। आत्महत्या से पहले पति ने आखिरी बार घर से ननद के घर गई पत्नी को फोन लगाया (Bhopal Hanging News) था। जब वह वापस लौटी तो वह फंदे पर लटका मिला।

अलग रहता है पिता

निशातपुरा थाना पुलिस को गुरूवार रात आठ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। निशातपुरा पुलिस मर्ग 53/21 कायम कर मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई बनवारी लाल ने बताया पवन धाकड़ पिता राजू धाकड़ उम्र 26 ने फांसी लगाई थी। उसके मौत की सूचना पत्नी आरती धाकड़ ने पुलिस को दी थी। पवन धाकड़ (Pawan Dakad) पुताई का काम करता था। वह तीन भाई है। एक भाई बैरागढ़ तो दूसरा आनंद नगर पिपलानी में रहता है। उसने चार—पांच महीने पहले आरती से प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवार से अलग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए से रहते थे। उसके पिता राजू धाकड़ की दो पत्नियां है। पवन की मां उसके बड़े भाई के साथ रहती है। पिता दूसरी पत्नी के साथ निशातपुरा इलाके में रहता है।

आधे घंटे बाद खुला दरवाजा

जांच अधिकारी ने बताया घटना वाली शाम पत्नी आरती धाकड़ को पवन ने फोन करके बोला वह आज नाईट में पुताई करने जाएगा। यह बात सुनकार पत्नी आरती पास में रहने वाली ननद के घर चली गई। कुछ देर बाद दोबारा पंवन ने आरती को फोन करके बोला वह घर आ चुका है। उसके बाद पत्नी और ननद दोनों घर पहुंचे। दोनों ने देखा घर का दरवाजा भीतर से बंद था। पति दरवाजा नहीं खोल रहा था। पवन पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर लटका था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Joke: एमपी में गुजरात की तर्ज पर होगा बदलाव
Don`t copy text!