Bhopal News: शराब पीने से रोकने पर हुआ विवाद,पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। नव विवाहिता के साथ मारपीट करके उसके पति ने पेट में पैर मार दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके का है। इसके बाद वह साढ़े चार महीने की बेटी को भी अपने साथ ले गया। विवाद की वजह नशा करने से रोकने को लेकर हुई कहासुनी हैं।
शराब पीकर करता था पत्नी से मारपीट
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह शिव नगर (Shiv Nagar) बस्ती में रहती है। उसकी परिवार की सहमति से मई, 2024 में शादी हुई थी। यह शादी रजिस्टर्ड भी कराई गई। शादी के बाद साढ़े चार महीना पूर्व बेटी का जन्म हुआ। वह काफी दिनों से शराब पीने लगा था। जिस कारण पति-पत्नी के बीच कलह होती थी। आरोपी पति 05 जुलाई की रात शराब के नशे में फिर आया। पत्नी ने विरोध किया तो पत्नी से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने नशे की हालत में पेट में पैर मार दिया। इसके बाद वह साढ़े चार माह की बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। कुछ दूर जाकर वह नजदीक रहने वाली मां के घर बच्ची को छोड़कर चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने यह पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई और 06 जुलाई की सुबह छोला मंदिर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ मुकदमा 638/26 दर्ज कराया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।