Bhopal News: छोटा भाई घर पहुंचा तो सामने आया मामला,पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। कक्षा नौंवी के एक छात्र ने गमछे से फांसी लगा ली। भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है।
छोटे भाई ने फंदे पर लटका देखा
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने बताया कि राधेश्याम मालवीय पिता पवन कुमार मालवीय उम्र 14 साल रविवार दोपहर फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह अकबरपुर (Akbarpur) गांव में रहता है। राधेश्याम मालवीय (Radheshyam Malviya) नौंवी कक्षा का छात्र था। उसके दो छोटे भाई भी है। परिवार मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले का रहने वाला है। पिता पवन कुमार मालवीय (Pawan Kumar Malviya) मजदूरी करते हैं। वहीं मां भी बंगलों में काम करती है। दोनों घटना के वक्त अपने-अपने काम में गए थे। स्कूल से आकर तीनों भाई पहले बाहर खेलने चले गए। इसी दौरान राधेश्याम मालवीय अपने घर वापस लौट आया। उसके पीछे-पीछे पानी पीने छोटा भाई घर पहुंचा। उसने दरवाजे के नीचे से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका था। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 41/26 कायम कर लिया है। प्राथमिक जांच में एफएसएल (FSL) को पता चला है कि उसने बचने का प्रयास भी कया था। जिस कारण उसके हाथ की मुट्ठियों में वह बात पता चल रही है। मामले की जांच एसआई जोगिन्दर नेगी (SI Joginder Negi) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह पता चलेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।