Bhopal News: निगम के सफाई कर्मी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: शराब पीने की बुरी लत के चलते घर में पत्नी के साथ होती थी कलह

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। नगर निगम के एक सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्रारंभिक जांच में नशे के कारण पारिवारिक कलह की बात पता चली है।

मायके गई हुई थी पत्नी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 31—01 जून की दरमियानी रात लगभग दो बजे गौंड बस्ती में हुई थी। मृतक 40 वर्षीय महेश गोदाना (Mahesh Godana) है जो कि नगर निगम (Nagar Nigam) में काम करता है। पत्नी भी निगम में काम करती है। दंपति अस्थायी कर्मचारी है। घटना के वक्त पत्नी मायके गई हुई थी। 31 मई की रात उन्होंने भारी मात्रा में शराब पी रखी थी। घर पर उस वक्त कोई नहीं था। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 48/26 कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होना बाकी है। जिसके बाद कोई वजह को लेकर सुराग मिल सकेगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होली वाले दिन दो घरों में मातम
Don`t copy text!