Bhopal News: चार स्थानों पर चोरों का धावा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रूपए का माल बटोर ले भागे चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में सक्रिय चोरों ने एक—एक करके चार स्थानों पर धावा बोला। यहां से चोर सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रूपए का माल बटोर ले गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी, गोविंदपुरा, अयोध्या नगर और रातीबड़ इलाके में हुई है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर संदिग्धों की पड़ताल का काम शुरू कर दिया है।

राजस्थान गया था परिवार

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार देवमाता अस्पताल (Devmata Hospital) के नजदीक ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में व्यंकटेश पिता सन्यासी उम्र 31 साल का परिवार रहता है। वे घटना वाले दिन पूरे परिवार के साथ गोविंदपुरा स्थित ससुराल गए थे। व्यंकटेश (Vyanktesh) जेके रोड में स्थित वेयर हाउस में नौकरी करता है। मकान से चोर सोने की झुमकी, चांदी की पायल, कमरबंद, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा ले गए। पुलिस ने 24/23 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी का मामला) दर्ज किया है। इधर, रातीबड़ पुलिस ने 21/23 चोरी का मामला दर्ज किया। यह घटना विशाल नगर फेज—3 में हुई थी। शिकायत पेशे से आर्किटेक्ट भूपेन्द्र खरे (Bhupendra Khare) ने दर्ज कराई। चोरी गई संपत्ति करीब एक लाख रूपए कीमत की है। जिसमें सोने—चांदी के जेवरात और नकदी 35 हजार रूपए हैं। इसी तरह पिपलानी पुलिस ने शैलेंद कुमार यादव (Shailendra Kumar Yadav) की शिकायत 55/23 धारा 457/380 (रात में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज किया है। घटना के वक्त गोपाल नगर निवासी पीड़ित 10 जनवरी को राजस्थान के जोधपुर शहर गया था। वह 17 जनवरी को वापस लौटा था।

भारी चोरी पर थाने की चुप्पी

Bhopal News
File Image

शैलेंद्र कुमार यादव प्रायवेट जॉब करता है। उसने पुलिस को बताया कि शातिर चोर गैलरी के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे थे। मकान से लैपटॉप, कैमरा, तीन घड़ी, गुल्लक में रखे पांच हजार रूपए, स्पीकर समेत अन्य सामान ले गए। वहीं गोविंदपुरा पुलिस (Bhopal News) ने 17 जनवरी को 19/23 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत सुखवीर सिंह राठौर (Sukhveer Singh Rathore) पिता जबर सिंह राठौर उम्र 50 साल ने दर्ज कराई है। घटना एन—2 ई—सेक्टर इलाके की है। सुखवीर सिंह राठौर जेपी अस्पताल (JP Hospital) में लेखापाल हैं। घटना 16 जनवरी को हुई थी। उस दिन वे कॉलोनी के बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के बाद अवधपुरी स्थित राजीव पैलेस (Rajeev Palace) चले गए थे। सुबह वापस आकर देखा तो वायरलैस माइक, स्पीकर बॉक्स, सोनी और केनन कंपनी के दो कैमरे गायब थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत महज 25 हजार रूपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gaban Case:  256 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक रास्ते से गायब

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!