Bhopal News: माल बटोरने के बाद कैमरा काट ले गए चोर

Share

Bhopal News: मुंबई में रहने वाले भतीजे ने चाचा को दी थी खबर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोर सामान बटोर ले गए हैं। लेकिन, चोरी गई संपत्ति का ब्यौरा अभी नहीं मिल सका है। वारदात के बाद चोर घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी साथ ले गए।

चोरी गई संपत्ति की कीमत आना बाकी

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात न्यू मीनाल में हुई है। जिसके संबंध में मुकदमा रोहित नगर स्थित रुद्राक्ष पार्क निवासी अजय प्रकाश भटनागर पिता हृदय नारायण भटनागर उम्र 66 साल ने दर्ज कराई है। अजय प्रकाश भटनागर (Ajay Prakash Bhatnagar) एक समाचार पत्र से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई से भतीजे अपूर्व भटनागर (Apurva Bhatnagar) ने चोरी की खबर दी थी। यहां उसके माता—पिता रहते हैं। फिलहाल वे शहर में नहीं है। चोर पिछले रास्ते भीतर घुसे थे। यहां से सामान गया है। लेकिन, उसका ब्यौरा अपूर्व भटनागर का परिवार दे सकेगा। चोरों ने वारदात करने के बाद घर में लगा सीसीटीवी कैमरा और उसकी डीवीआर को भी काट दिया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के मेवात इलाके से यह शातिर चार बदमाश सिर्फ एटीएम को निशाना बनाने के लिए आते थे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh : मंत्रियों को मिले विभाग, बागियों पर कांग्रेस का तंज
Don`t copy text!