Bhopal News: स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी का घर साफ

Share

Bhopal News: काम मांगने आई दो महिलाओं ने दिखाई अपने हाथ की सफाई, पुलिस ने दर्ज किया सादा चोरी का मामला

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। असिस्टेंट प्रोफेसर के घर काम मांगने आई दो महिलाओं ने अपने हाथ की सफाई दिखा दी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने इस मामले में सादा चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 50 हजार रूपए बताई है।

पुलिस अपने ही दावों में उलझकर रह गई

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट डॉक्टर वंदना गांधी (Dr Vandna Ganhi) पति डॉक्टर संतोष कुमार गांधी उम्र 51 साल ने दर्ज कराई। वे न्यू मीनाल रेसीडेंसी (New Minal Residency) में रहती हैं। वे स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज (Swami Vivekanand PG College) में अतिथि विद्वान सहायक प्राध्यापक के पद पर तैनात हैं। डॉक्टर वंदना गांधी ने बताया कि वारदात 24 जुलाई की सुबह लगभग सवा दस बजे हुई थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर 343/23 धारा 380 (सादा चोरी का प्रकरण) दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर पर घरेलू काम मांगने दो महिलाएं आई थी। दोनों महिलाएं घर में झाड़ू—पोंछा लगाने लगी। उसी वक्त पीड़िता के पति डॉक्टर संतोष कुमार गांधी (Dr Santosh Kumar Gandhi) आफिस जाने के लिए निकल रहे थे। कुछ देर बाद महिलाएं आई और वॉशरूम के लिए बोलकर चली गई। उनके जाने के बाद मकान की पहली मंजिल में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी। जिसमें जेवरात रखे हुए थे। चोरी गए जेवरातों की सूची पुलिस को अभी सौंपी नहीं गई है। इसके बावजूद पुलिस चोरी गई संपत्ति की कीमत 50 हजार रूपए होने का दावा कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: हत्या के प्रयास की बजाय मामूली धारा, अब जख्मी की मौत 
Don`t copy text!