OLX Fraud News: ओएलएक्स पर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 22 लाख रूपए का फर्जीवाड़ा

Share

OLX Fraud News: असली मकान मालिक के खाते में जमा करा दिए तेरह लाख रूपए, नौ लाख रूपए फर्जी मकान मालिक ने हड़पे, मकान बेचने के लिए दलाल से कमीशन पर किया था करार, कई किस्त में ली गई रकम

OLX Fraud News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। ओएलएक्स के जरिए एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा हुआ है। ऐसा करने से पहले शातिर जालसाज ने प्रॉपर्टी डीलर और प्रॉपर्टी ब्रोकर को भी भरोसे में लिया। फिर जिस व्यक्ति की संपत्ति वह बनकर सौदा 22 लाख रूपए में किया गया। इसमें से नौ लाख रूपए शातिर जालसाज ने रख लिए। बाकी तेरह लाख रूपए में से इस डील में हेल्प करने वालों को लेने के लिए बोला गया। यह घटना भोपाल (OLX Fraud News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने दस्तावेजों की कूटरचना, जालसाजी समेत कई अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस लेन—देन करने वाले खातों और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सच्चाई का पता लगा रही है।

इसलिए प्रॉपर्टी ब्रोकर ने यकीन कर लिया

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह फर्जीवाड़ा रामेश्वर सिंह और उनकी पत्नी सुभद्रा सिंह (Subhadra Singh) के साथ किया गया। वे हबीबगंज स्थित रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) में रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में शिकायत 7 जून को पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। इस प्रकरण से रामेश्वर सिंह (Rameshwar Singh) , संपत्ति खरीदने और बेचने के काम करने वाले ब्रोकर लीलाधर राजपूत (Leeladhar Rajput) , सुनील कुमार (Sunil Kumar) और भाउ साहेब संप​त पाटिल (Sampat Patil) के बयान दर्ज किए गए। रामेश्वर सिंह ने बताया कि वे मकान खरीदना चाह रहे थे। जिसके बारे में उन्हें लीलाधर ठाकुर से बातचीत की थी। उन्होंने चिनार उपवन (Chinar Upwan) में एक संपत्ति देखी थी। जिसका विज्ञापन ओएलएक्स (OLX) की साइड पर डाला गया था। उसमें दिए नंबर में वह भाउ साहेब संपत पाटिल का बताया गया। प्रॉपर्टी सर्चिंग करने पर मकान उसके नाम ही निकला। यह बात उन्होंने रामेश्वर सिंह को बता दी। बागमुगालिया निवासी लीलाधर सिंह ठाकुर (Leeladhar Singh Thakur) ने रामेश्वर सिंह और नकली भाउ साहेब संपत पाटिल (Bhau Saheb Sampat Patil) के बीच 21 लाख 99 हजार रूपए में सौदा तय करा दिया गया। रकम चैक और नकदी में भुगतान करने के बाद असली मकान मालिक के खाते में तेरह लाख रूपए पहुंचे।

इतनी किस्त में ऐंठता रहा शातिर जालसाज रकम

OLX Fraud News
OLX Office Head Quarter

जिसके बाद इस फर्जीवाड़े की बातें निकलकर सामने आने लगी। असली मकान मालिक ने रकम वापस यह बोलकर लौटा दी कि उन्होंने अपनी संपत्ति बेचने का कभी विज्ञापन (OLX Fraud News) ही नहीं दिया। आरोपियों ने उनके नाम की फर्जी आईडी बनाई थी। जिसका इस्तेमाल करके जालसाज ने करीब नौ लाख रूपए अपने खाते में डाल लिए। जालसाज ने कई जगह पर अपना नाम अजय शर्मा (Ajay Sharma) भी लिखा है। आरोपियों ने संपत्ति के वास्तविक मालिक की आईडी की कूटरचना करके उसे दिया था। जालसाज ने उनके फोटो के स्थान पर अपनी तस्वीर लगाई थी। पुलिस ने जांच के बाद 300/23 धारा 419/420/467/468/471 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित रामेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना पता नासिक जिले के विनायक अपार्टमेंट का बताया था। एग्रीमेंट करते वक्त उसको 51 हजार रूपए 22 अप्रैल को दिए गए थे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के खाते से पांच लाख रूपए का भुगतान किया गया। उसी दिन पांच लाख रूपए का दूसरा चेक भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) का दिया गया था। तीसरा भुगतान भारतीय स्टेट बैंक से करीब ढ़ाई लाख रूपए का किया गया। फिर करीब साढ़े चार लाख रूपए अनुबंध पत्र बनाते वक्त फर्जी मकान मालिक के पिता मुखिया सिंह (Mukhiya Singh) के नाम पर दिया गया। ऐसे ही कई टुकड़ों में 5 जून तक रकम का भुगतान किया गया। संपत्ति 45 दिन बाद रजिस्टर्ड करनी थी। लेकिन आरोपी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। अब पुलिस की टीम मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए आरोपी का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident में हुई मौत से खुला लव अफैयर का सीक्रेट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

OLX Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर Bपर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!