Bhopal News: अयोध्या नगर और टीटी नगर में चोरी की वारदातें

Share

Bhopal News: आॅटो मैकेनिक दुकान के संचालक के मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रूपए का माल बटोर ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अयोध्या नगर और टीटी नगर इलाके में स्थित दो सूने मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इन दोनों मकानों के मालिक राखी का त्यौहार मनाने घर में ताला लगाकर निकले थे। भोपाल (Bhopal News) सिटी के इन दोनों थाना क्षेत्रों में हुई घटना के मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले हैं।

ऐसे सामने आई वारदात

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की रात लगभग 10 बजे 305/22 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। घटना कृष्णा विहार काॅलोनी में स्थित फेज-1 के सूने मकान में हुई थी। शिकायत राकेश राजपूत पिता स्वर्गीय कमल सिंह राजपूत उम्र 39 साल ने दर्ज कराई। वे मूलतः हरदा के रहने वाले हैं। राकेश राजपूत (Rakesh Rajput) की यहां अहिंसा विहार काॅलोनी में आॅटो मैकेनिक की दुकान है। वे रक्षाबंधन पर अपने घर गए हुए थे। 13 अगस्त की सुबह रिश्तेदार ने फोन करके चोरी होने की सूचना दी थी। घर आकर देखा तो सोने के 20 मोती, तीन पेंडल, चांदी के आठ सिक्के समेत अन्य सामान नहीं था। इसी तरह टीटी नगर थाना पुलिस ने सुनहरी बाग निवासी अनीता कश्यप (Anita Kashyap) पत्नी रामकली बाई उम्र 33 साल की शिकायत पर 13 अगस्त की रात लगभग आठ बजे 535/22 धारा 457/380 रात में चोरी का मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बंगलों में काम करती है। अनीता कश्यप राखी मनाने के लिए अवधपुरी स्थित मायके गई थी। पीछे से उनका पति भी अवधपुरी में आ गया था। मकान से डेक, मोबाइल, चार्जर, नकदी पांच हजार रूपए के अलावा टाॅप्स गायब मिले।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्मार्ट सिटी होटल के कमरे में बलात्कार
Don`t copy text!