Bhopal News: सैन्य अधिकारी के मकान पर चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: इंदौर में रहने वाली बहन से मिलकर घर आया तो पता चली यह बात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सेना में तैनात एक अधिकारी के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। घटना के वक्त सैन्य अधिकारी इंदौर में रहने वाली बहन के पास गया था। फिलहाल चोरी गई संपत्ति में पुलिस ने सिर्फ एलईडी  टीवी का खुलासा किया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 30 जनवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे 46/23 धारा 457/380 रात में ताला तोड़कर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत शैलेंद्र कुमार (Shailendra Kumar) ने थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे देवमाता अस्पताल (Devmata Hospital) के नजदीक रहते हैं। हालांकि वे मूलत: बैतूल के रहने वाले है। लेकिन, एक मकान भोपाल में भी है। वे नागालैंड में इस वक्त तैनात है। यहां पूरे परिवार के साथ 23 जनवरी को आए थे। जिसके बाद वे अगले दिन इंदौर में रहने वाली बहन के यहां चले गए। वहां से वे 30 जनवरी को वापस लौटे थे। मकान का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से 32 इंची एलईडी टीवी नहीं मिली है। इसके अलावा अन्य संपत्ति को लेकर पुलिस ने एफआईआर में कोई जानकारी नहीं दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Cop: बचपन में पुलिस बनने का देखा सपना, जवान होते ही नकली बनकर चला रहा काम
Don`t copy text!