Bhopal Theft Case: जज के बंगले को चोरों ने बनाया निशाना

Share

Bhopal Theft Case: सोने—चांदी के जेवर, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोरी

Bhopal Theft Case
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। जज के सूने बंगले पर चोरों ने धावा (Bhopal Theft Case) बोल दिया। न्यायाधीश रतलाम जिला अदालत (Ratlam District Court) में पदस्थ है। बंगला सूना होने की वजह से चोरों ने उसको निशाना बनाया। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इसके अलावा दो अन्य सूने स्थानों पर भी चोरों ने धावा बोला। सभी जगहों से बदमाश सोने—चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों रूपयों का माल बटोर (Bhopal Stolen Case) ले गए।

एट्रो सिटी के स्पेशल जज

बागसेवानिया थाना पुलिस ने बताया कि दीपक गुप्ता पिता भगवान प्रसाद उम्र 50 साल निवासी रजत विहार कॉलोनी में रहते है। न्यायाधीश दीपक गुप्ता (Justice Deepak Gupta) फिलहाल जिला न्यायालय रतलाम में स्पेशल जज हैं। आपके पास एट्रो सिटी (Ratlam Atrocoty Justice) से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होती है। शुक्रवार को न्यायाधीश अपने बंगले पर आए थे। उन्हें बंगले का ताला टूटा हुआ मिला था। सामान बिखरा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसका सामान फैला पड़ा हुआ था। चोर सोने—चांदी के जेवर घर का कीमती सामान ले गए (Justice House Broke) है। सोमवार रात 9:30 बजे पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी गए सामान की सूची फिलहाल पुलिस को नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: बिल्डर पर मेहरबान एक थाना, घटनास्थल बदले जाने के बावजूद उसको नहीं माना गया अपराध

कपड़ा व्यापारी की दुकान पर धावा

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शफीक कुरैशी पिता हनीफ कुरैशी उम्र 50 साल निवासी रजत नगर इलाके में रहते हैं। मोहम्मद शफीक कुरैशी (Mohhmmed Shafiq Quereshi) की रेडीमेड कपड़ों की दुकान पिपलानी पेट्रोल पंप के सामने हैं। सोमवार रात 10 बजे वह रोजाना की तरह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वह किसी काम से घर से निकले तो देखा दुकान के शटर का ताला (Piplani Shop Chori) टूटा था। अंदर जाकर देखा तो दराज में रखे छह हजार नगदी गायब थे। साथ ही दुकान में लगा डीवीआर टूटा था। पुलिस ने रात 9:30 बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा (Bhopal Theft Case) दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दीपावली वाले दिन घर पर ताला लगाना पड़ा महंगा

यह भी पढ़ें: यह है वह जालसाज जिसने अस्पताल के संचालक को झांसे में लेकर लगाया लाखों रुपए की चपत

तार के बंडल चोरी

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि सचिन गुप्ता (Sachin Gupta) पिता केआर गुप्ता उम्र 43 साल निवासी आकृति गार्डन नेहरू नगर में रहते है। उनका दूसरा मकान मालवीय नगर में बन रहा है। मकान का काम अनिल ठेकेदार देख रहा है। रखवाली के लिए एक चौकीदार है। मकान के सामने एक झुग्गी बनी है। वहीं रहकर वह चौकीदारी करता है। कुछ दिन पहले वह नौ बंडल बिजली के तार लेकर आए थे। जो चोरी चले गए थे जिसकी कीमत 20 हजार रूपए बताई जा रही है। सोमवार शाम 7:50 पर धारा 380 (चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!