Bhopal Crime News: आखिर पुलिस छुपाना क्या चाह रही थी

Share

Bhopal Crime News: जिस घर में आयुर्वेद चिकित्सक ने फांसी लगाई वहां अब चोरी की वारदात

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के पिपलानी इलाके में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक की खुदकुशी मामले में नया पेंच सामने आया है। दरअसल, नव विवाहिता ने लगभग सवा दो महीने पहले फांसी लगा ली थी। इस मौत के बाद पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था जिसको मीडिया से छुपाया गया, अब उसी घर में चोरी होने की एक एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में तकनीकी पेंच नजर आ रहा है। एक घर से जुड़े यह दो केस इशारा कर रहे हैं कि कुछ तो है जिस पर पर्दादारी है। आखिर पुलिस की क्या लाचारी है।

बूढ़ी सास को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

मामला पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित ए-सेक्टर इलाके का है। यहां भेल से रिटायर राम लखन पटेल (Ram Lakhan Patel) का परिवार रहता है। उनके रिश्तेदार शशिकांत पटेल जो कि रीवा (Rewa) में रहते हैं उन्होंने 31 जनवरी और 01 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कराया है। मकान मालिक राम लखन पटेल को 24 नवंबर, 2020 को पिपलानी पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 304बी/306/497ए/34 (दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना, विवाहेत्तर संबंध और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज था। इस मामले में आरोपी रामलखन के अलावा उनके बेटे डाॅक्टर दिलीप पटेल और अनूप पटेल (Anoop Patel) को भी गिरफ्तार किया था। इस केस में सास देववती पटेल (Devvati Patel) अभी भी फरार है। मामले की जांच तत्कालीन गोविंदपुरा सीएसपी अंकित जायसवाल (CSP Ankit Jaisawal) ने की थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एलबीएस अस्पताल से नकदी से भरा हैंड बैग चोरी

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

क्यों दर्ज हुआ था मामला

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र—साभार

पिपलानी इलाके में रहने वाली डाॅक्टर सरिता पटेल ने 20 नवंबर, 2020 शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे सुसाइड किया था। सरिता पटेल की कुछ समय पहले ही डाॅक्टर दिलीप पटेल (Dr Dilip Patel) के साथ शादी हुई थी। सरिता रातीबड़ स्थित निजी आयुर्वेद काॅलेज में पढ़ाती भी थी। पति दिलीप पटेल ने एलएनसीटी से डाॅक्टरी की थी। दोनों फिलहाल बेरोजगार चल रहे थे। नव विवाहिता के माता-पिता का आरोप था कि उसके ससुर राम लखन पटेल, देवर अनूप पटेल, पति दिलीप पटेल और सास देववती पटेल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इन्हीं आरोपों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब उसी घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। मकान से चोर क्या ले गए हैं वह फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्रीको राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पुरानी रंजिश पर छोटे भाई पर हमला
Don`t copy text!