Bhopal News: एनजीओ संचालक गिरफ्तार

Share

Bhopal News: एमपी नगर हॉस्टल के कमरे में युवती ने लगाई थी फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Bhopal News
एमपी नगर थाना— फाइल फोटो

भोपाल। ग्वालियर जिले का एक एनजीओ संचालक भोपाल (Bhopal News) में गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ भोपाल के एमपी नगर थाने में आत्महत्या केे लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी एक युवती की आत्महत्या के मामले में की गई है। आरोपी ने शादी करने का वादा करके युवती से दोस्ती की थी। युवती को बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा होने के साथ बच्चों का भी बाप है। युवती ने आत्महत्या हॉस्टल के कमरे में की थी।

भोपाल में खोल रहा था एनजीओ

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर की दोपहर लगभग पौने एक बजे धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह प्रकरण 05 अक्टूबर की दोपहर में दर्ज मर्ग 25/21 की जांच में दर्ज किया गया। यह मामला पिंकी उर्फ किरण बगोरिया (Kiran Bagoriya) की खुदकुशी का था। इस मामले का आरोपी दिनेश दुबे पिता राधेश्याम दुबे उम्र 26 साल है। वह ग्वालियर का रहने वाला था। दिनेश दुबे (Dinesh Dubey) सामाजिक कल्याण मानव अधिकार सुरक्षा कौंसिल इंडिया नाम से एनजीओ चलाता था। उसके एनजीओ में पिंकी नौकरी भी करती थी। उसको आरोपी ने भोपाल में दफ्तर खोलने के लिए भेजा था। किरण बगोरिया एमपी नगर जोन—1 स्थित हॉस्टल में रहती थी।

धारा बढ़ाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पिंकी बगोरिया (Pinky Bagoriya) को फंदे से उतारकर सिटी अस्पताल ले गए थे। घटना की सूचना पुलिस को योगेश सूद (Yogesh Sood) ने दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि आखिरी बार मृतका की दिनेश दुबे (Dinesh Dubey) के साथ बातचीत हुई थी। दोनों एक—दूसरे से प्यार करते थे। दिनेश दुबे शादीशुदा था और उसके बच्चे भी है। यह बात उसने मृतका से छुपाई थी। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन विवाद हुआ था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने अथवा नहीं इस विषय पर पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद धारा बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: तीन हजार के लिए डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!