Bhopal News: शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया

भोपाल। एक मासूम को कूलर से करंट लग गया। जिससे परिजन तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कूलर पकड़ने पर लगा करंट
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के मुताबिक बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) निवासी हामिद (Hamid) नगर निगम कर्मचारी है। वे सुबह ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और दो साल की बेटी उजरा (Uzra) थी। इसी दौरान जब उनकी पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी। तभी खेलते-खलते उजरा ने कमरे में रखा कूलर पकड़ लिया। कूलर (Cooler) में करंट आ रहा था। वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह बेहोश हो गई थी। इसकी जानकारी हामिद को पत्नी ने फोन से दी। जिसके बाद वे घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग 19/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।