Bhopal News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Share

Bhopal News: पत्नी से विवाद के बाद रहता था अलग, पीएम रिपोर्ट के बाद जांच के बिंदु तय करेगी पुलिस

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की हैै। वह पत्नी से विवाद के बाद अलग किराए से रहता था। उसके मौत की सूचना पुलिस को उसके पडोसियों ने दी थी।

यह पता लगा रही है पुलिस

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार यह मामला 15 मार्च की दोपहर लगभग बारह बजे हुआ था। जिसकी जानकारी हरिओम मरावी (Hariom Maravi) ने पुलिस को दी थी। उसने बताया कि राम सिंह मरावी (Ram Singh Maravi) पिता वैशाख लाल मरावी उम्र 55 साल की मौत हो गई हैं। वह मूलत: मंडला जिले का रहने वाला था। फिलहाल ईटखेड़ी स्थित गेहूंखेडी में रहता था। वह मजदूरी करता था। राम सिंह मरावी को शराब पीने की बुरी लत थी। वह पत्नी के साथ विवाद भी करता था। जिस कारण पत्नी और बेटा उससे अलग किराये के मकान में 7 मार्च से रहने लगे थे। उसके घर से बदबू आने के बाद इस बात की जानकारी पडोसियों ने पुलिस को दी थी। मामले की जांच एएसआई सुनील त्रिपाठी (ASI Sunil Tripathi) कर रहे है। कोलार रोड पुलिस मर्ग 22/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ आखिरी समय में कौन व्यक्ति था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन पार्टनर को धारदार हथियार मारकर किया लहूलुहान 
Don`t copy text!