Bhopal News: फांसी लगाकर दी जान 

Share

Bhopal News: बेकरी से घर पहुंचा तो भाई को फंदे पर लटके देखा, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मजदूर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब यह कदम उसने उठाया तब मां जॉब पर गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इस कारण चल रहा था परेशान

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार घटना 4 मार्च की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। पुलिस ने बताया फांसी लगाने वाला देशराज कुशवाह (Deshraj Kushwah) पिता रामभरोस कुशवाह उम्र 40 साल है। वह बापू कॉलोनी (Bapu Colony) में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि देशराज कुशवाह शराब पीने का आदी था। जिस कारण तीन साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। उसका भाई मजदूरी करने गया। वह खाना खाने घर आया तो फांसी के फंदे पर वह लटका मिला। जिसे फंदे से नीचे उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मां भारत टॉकीज स्थित बेकरी में जॉब करती है। इस मामले की जांच एएसआई मनोज कटियार (ASI Manoj Katiyar) कर रहे है। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 08/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery: मोबाइल कंपनी के कलेक्शन एजेंट को जख्मी करके लूटा
Don`t copy text!