Bhopal Molestation Case: सुल्तानिया अस्पताल में महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal Molestation Case: आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सुल्तानिया अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का मामला सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी महिला की बहन के दोस्त का दूर का रिश्तेदार है। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला की जासूसी करके उसकी फेसबुक प्रोफाइल के फोटो निकाल लिए थे। उन्हीं फोटो पर महिला के बारे में अश्लील बातें लिखकर उसे बदनाम कर रहा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महिला ने किया प्रेम विवाह

तलैया थाना पुलिस ने बताया 27 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला किसी दूसरे समाज के लड़के से प्यार करती थी। इस कारण दोनों ने परिजनों की सहमती के बिना शादी कर ली थी। पति आॅटो चलाने का काम करता है। महिला घरों में खाना बनाने का काम करती है। दोनों के दो बच्चे भी है। दोनों खुशी—खुशी जीवन यापन कर रहे थे। लड़के के परिजन उसकी शादी से नाखुश थे। उसी दौरान पता चला की मां को कैंसर हो गया है। डॉक्टरों ने उसकी जान को खतरा बताया है।

पति ने की दूसरी शादी

महिला ने बताया मां की आखिरी इच्छा थी कि वह उसके समाज की लड़की से शादी करे। मां की इच्छा पूरी करने पति ने समाज की दूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद भी पति महिला को पहले जैसा मान सम्मान देता है। महिला के माता—पिता की मौत के बाद उसकी छोटी बहन महिला के साथ रहती है। इसी दौरान शहर में लॉक डाउन लग गया था। इसी बीच महिला का पति महिला से मिलने नहीं आ पा रहा था। पति—पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहा—सुनी हो गई थी।

यह भी पढ़ें:   Duplicate Engine Oil: पेनसोल कंपनी का बेच रहे नकली ऑयल

बहन के दोस्त का रिश्तेदार आरोपी

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

महिला ने बताया उसकी बहन उसके फोन से बाबू नाम के लड़के से बात किया करती थी। बाबू के घर आरोपी आकाश यादव (Akash Yadav) का आना जाना था। बाबू आकाश को मामा बोलता है। आकाश, बाबू के साथ महिला के घर आया था। तभी आकाश की नजर महिला पर पड़ गई थी। आकाश यह बात जानता था कि बाबू महिला की बहन से फोन पर बात करता है। आकाश ने बाबू के फोन से महिला का नंबर निकाल लिया था। आरोपी आकाश महिला को फोन करके अश्लील बातें करता है। आरोपी ने फेसबुक आईडी से कुछ तस्वीरें तक निकाल ली।

हमेशा करता था पीछा

महिला ने बताया आकाश उस दिन से लगातार उसका पीछा कर रहा है। महिला जहां भी काम पर जाती है वह पीछा करके पहुंच जाता है। उसकी फोटो पर अश्लील बातें लिखकर महिला को देता है। उसके नाम की चिठ्ठियां लिखता है। महिला उसकी हरकतों के लिए कई बार आरोपी को समझा चुकी है। लेकिन, आरोपी उसे पति को तलाक देकर उससे शादी करने की बात बोल रहा है। घटना वाले दिन भी महिला उसकी बहन को दिखाने सुल्तानिया अस्पताल पहुंची थी। आरोपी महिला का पीछा कर रहा था। जब महिला ने अस्पताल के लोगों से मदद मांगी तो लोगों ने थाने में नंबर लगा दिया।

महिला ने आरोपी का सिर फोड़ा

महिला ने बताया आकाश उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था। आरोपी से बचाव के लिए उसने पत्थर उठाकर आरोपी के सिर में मार दिया था। जिससे खून बहने लगा था। आरोपी गुस्से से महिला पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी उसका नाम लेकर अस्पताल के बाहर गाली—गलौज करने लगा था। उसी बीच महिला ने तलैया थाना पुलिस को फोन करके बुला लिया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Maternity Death Case: जुड़वा बेटों को जन्म देकर मां की सांसे उखड़ी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!