Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: पेड़ पर युवक तो घर के भीतर महिला ने लगाई थी फांसी

Bhopal News
Art Picture File Clip

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) दो खुदकुशी की मिल रही है। यह घटनाएं सुखी सेवनिया और तलैया इलाके की है। सुखी सेवनिया में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। वहीं तलैया इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाई है। दोनों ही घटनाओं में अभी कारण सामने नहीं आए हैं।

बेल्ट से लगाई फांसी

सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गढमुर्रा रेलवे पटरी के नजदीक पेड़ पर पुलिस को एक युवक की लाश लटकी हुई मिली है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसने रैग्जीन वाले बेल्ट से फांसी लगाई थी। शहर से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक की उम्र 30 से 35 साल है। जेब में चिलम भी पुलिस को मिली है। इसके अलावा तलैया क्षेत्र में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना देवर सागर सुमन (Sagar Suman) ने दी थी। अरुणा सुमन पति संतोष सुमन उम्र 42 साल ने फांसी लगाई थी।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

पति से हुई नोंक—झोक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

वह मालीपुरा इलाके में रहती थी। अरुणा सुमन (Aruna Suman) का मायका कोलार स्थित साईधाम में हैं। शादी को 17 साल हो गए हैं। घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन उसको फंदे से उतारकर एलबीएस अस्पताल भी ले गए थे। घर में पति—पत्नी के बीच नोकझोक होने की जानकारी मिली है। पति केटिरिंग का काम करता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community Problem: लॉक डाउन में नेपाली नागरिकों के बुरे हालात
Don`t copy text!