Bhopal News: ससुराल में रहने वाले व्यक्ति ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: गांव में हो रही शादी में गया हुआ था पूरा परिवार, पत्नी ने आकर पति को फांसी के फंदे पर लटके देखा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई वह ससुराल में रहता था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

साले ने दी थी पुलिस को आत्महत्या की सूचना

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 30 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई थी। घटना स्थल थुआ खेड़ा गांव (Thua Kheda Village) का है। मामले की जांच कर रहे एसआई शैलेंद्र सिंह कुशवाह (SI Shailendra Singh Kushwah) ने बताया शव की पहचान शाहरूख शाह (Shahrukh Shah) पिता रफीक शाह उम्र 33 साल के रूप में हुई। वह मूलतः सीहोर (Sehore) जिले का रहने वाला था। यहां उसका ससुराल है। शाहरूख शाह मजदूरी करता था। घटना वाले दिन गांव में शादी समारोह था। वह भी उसमें गया था। लेकिन, वहां से अचानक वह घर लौट आया था। शाम को पत्नी आई तो उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा। घटना की सूचना वसीम अली (Wasim Ali) ने पुलिस को दी। वह मृतक का साला है। कोलार रोड पुलिस मर्ग 33/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेशः आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण हैं। यदि इस तरह के लक्षण मिलते हैं तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला ने दम तोड़ा
Don`t copy text!