Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal Newsफांसी के फंदे पर लटकी मिली थी लाश, मायके पक्ष को पुलिस ने बुलाया, शव मॉर्चुरी रुम सुरक्षित रखा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके का है। महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। उसको पड़ोसी फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार 12 जून की शाम छह बजे वर्षा सराठे (Varsha Sarathe) पति दीपक सराठे उम्र 30 साल को उसके पड़ोसियों ने फंदे पर लटके देखा था। उसे महिलाएं हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गई थी। डॉक्टर ने चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। वर्षा सराठे अयोध्या नगर स्थित फेस—5 के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। पति दीपक सराठे (Deepak Sarathe) मजदूरी करता है। उसका मायका छत्तीसगढ़ में है। पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष को मौत होने की जानकारी दे दी गई है। वह अभी भोपाल नहीं आया है। वर्षा सराठे की 2017 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। मामले की जांच एएसआई अर्जुन सिंह (ASI Arjun Singh) कर रहे है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग 25/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिरफिरे ने पहले रास्ता रोका, फिर लगा दी पिटाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!