Bhopal News: छात्रा को छुरी मारकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: दोस्त से कोर्ट में मिलकर वापस आ रही थी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। छात्रा के साथ गाली—गलौज कर उसको छुरी मार दी गई। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुआ। वह कोर्ट में दोस्त से मिलकर अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में उसे दो लड़के मिले थे। पुलिस हमले के पीछे वास्तविक वजह का पता लगा रही है।

यह बोल रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 27 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 14 वर्षीय नाबालिग ने थाने में दर्ज कराई है। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) में रहती है। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। छात्रा दोस्त राहुल कौल (Rahul Kaul) के भाई के साथ बाइक से कोर्ट गई थी। वहां उससे मिलकर वापस आ रही थी। तभी इलाहाबाद बैंक के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जिस कारण इलाहाबाद बैंक के पास वह खड़ी थी। तभी आरोपी बाबू जल्लाद और सम्राट आए। वह बोलने लगे की राहुल कौल से दोस्ती रखना बंद कर दे। जिस कारण उसके साथ वह गाली—गलौज करने लगे। विरोध किया तो नुकीली चीज से उसके हाथ में मार दिया। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल भागवत सिंह कुशवाह (HC Bhagwat Singh Kushwah) कर रहे हैं। पुलिस ने 342/24 धारा 294/324/506/34 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से वार, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेट्रोल नहीं भरने पर पत्थर मारा
Don`t copy text!