Bhopal News: पेट्रोल नहीं भरने पर पत्थर मारा

Share

Bhopal News: मशीन को हुआ नुकसान, पंप मालिक के साथ सेल्समेन थाने पहुंचा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पंप बंद होने के बावजूद पेट्रोल मांगने पर न देने पर बड़ा बवाल मच गया। आरोपी ने पत्थर उठाकर मशीन को तोड़फोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।

पत्थर मारने से निकली चिंगारी के बाद हो सकता था हादसा

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 12 जून की रात लगभग आठ बजे हुई थी। आरोपी शुभम मीना (Shubham Meena) है जो कि नामदारपुरा (Namdarpura) का रहने वाला है। थाने में रिपोर्ट संजय मीना (Sanjay Meena) पिता बलदेव प्रसाद मीना उम्र 35 साल ने दर्ज कराई। वह ग्राम खेड़ी का रहने वाला है। संजय मीना करोदिया गांव में स्थित इंडिरा फ्यूल्स एंड किसान सेवा केंद्र (Indira Fules And Kissan Sewa Kendra) में सेल्स मेन का काम करता है। आरोपी पेट्रोल मांग रहा था। सेल्समेन ने पंप बंद होने की जानकारी दी तो वह नाराज हो गया। उसने पत्थर उठा लिया और पत्थर से पेट्रोल भरने वाले नोजल को पीटने लगा। इसके अलावा उसने पेट्रोल भरने की क्षमता को प्रदर्शित करने वाले डिस्प्ले को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया। पंप पर हुए इस घटना की जानकारी उसने पंप मालिक भोला परिहार (Bhola Parihar) को दी। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने 185/23 धारा 294/506/427 (गाली—गलौज, धमकाना और तोड़फोड़ का प्रकरण) दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP IPS Transfer: अभिनय शर्मा भोपाल में जहांगीराबाद सीएसपी बने
Don`t copy text!