Bhopal Rape News: दादी ने समझा दर्द, सौतेले बाप के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Share

Bhopal Rape News: मां के रिश्ते को कलंकित करने वाली पीड़ा को बताते हुए बिलख पड़ी 11 साल की मासूम

Bhopal Rape News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। भारतीय संस्कृति में सामाजिक रिश्ते किस तरह से बदल रहे हैं, यह बताती सच्ची घटना है। मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले में खुरई थाने से अशोका गार्डन (Bhopal Rape News) थाने पहुंचा हैं। इस घटना की पीड़िता जिसकी उम्र महज 11 साल है, उसको माता—पिता के कलंकित करने वाले कड़वे अनुभव गुड़िया खिलाने की उम्र में पता चल गए। मासूम इतनी भयभीत थी कि उसको अपने पहले पिता की मां से मदद मिली। पुलिस ने कलयुगी मां और सौतेले (Bhopal Step Father Rape Case) पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

पिता की हो चुकी मौत

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मां और सौतेले पिता को बनाया है। उनके खिलाफ धारा 376एबी/34/5/6 (बलात्कार, एक से अधिक आरोपी और पॉक्सो एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। जिनसे पूछताछ के बाद न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी पीएसआई योगिता जैन ने बताया घटना 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दिसंबर, 2020 से मार्च, 2021 के बीच हुई। नाबलिग थाना क्षेत्र मेें उसकी मां और सौतेले पिता के साथ रहती हैं। पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

पड़ोसी को भी बताई पीड़ा

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

पीड़िता की एक बड़ी बहन भी है जो नानी के साथ रहती है। सौतेले पिता से उसकी मां को एक बेटा भी है। नाबालिग कक्षा पांचवी की परीक्षा दे रही हैं। उसकी मां और सौतेले पिता गोविंदपुरा फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। सागर के खुरई में उसकी दादी रहती है। आरोपी पिता उसके कोमल अंगों से खिलवाड़ करता था। जिसके बारे में उसने मां को भी बताया था। लेकिन, मां ने उसे ही फटकार कर चुप कर दिया था। कुछ दिन पहले बच्ची ने सोते वक्त बिस्तर में बाथरूम कर दिया था। यह देखकर उसकी मां नाराज हो गई। डर में वह पड़ोसी के घर चली गई। वहां उसने बोला की उसे दादी के पास जाना है। उसे मां—बाप के साथ नहीं रहना।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में मां—बेटे जख्मी

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!