Bhopal Road Mishap: हार्वेस्टर में घुसी कार, गई जान

Share

Bhopal Road Mishap: आरोपी ने घटना के बाद थाने में किया सरेंडर, गिरफ्तार

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। हार्वेस्टर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Mishap) के देहात थाना क्षेत्र की है। वाहन का चालक घटना के बाद हार्वेस्टर छोड़कर भाग गया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उसका मालिक आरोपी वाहन चालक को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

घर लौटते समय हुआ हादसा

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया मंगलवार रात करीब दस बजे नरेला पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच अधिकारी एएसआई जीआर शाक्य (ASi GR Shakya) ने बताया मृतक की पहचान अतुल साहू (Atul Sahu) पिता जगदीश साहू उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे में एक जख्मी व्यक्ति है जिसका नाम आकाश (Akash@Nikki Sahu) है। उसे बैरसिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक भैसोदा का रहने वाला था। वह खेती—किसानी करता था। मृतक और आकाश दोस्त थे और कार से बैरसिया से घर की तरफ लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

ब्रेक लगने से हुआ हादसा

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र—साभार

दुर्घटनाग्रस्त कार को आकाश कार चला रहा था। कार के आगे हार्वेस्टर चल रहा था। उसके ड्रायवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चली रही कार उसमें घुस गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। लेकिन, अतुल की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। इधर, हार्वेस्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हार्वेस्टर का मालिक नेम सिंह ठाकुर है। उसने बताया कि ड्रायवर सोनू कुशवाह उम्र 27 साल निवासी पनयारी गांव थाना सुखी सेवनिया है। उसको लेकर वह थाने पहुंचा। पुलिस ने धारा 279/337/304-ए (लापरवाही से वाहन चलाकर, टक्कर मारना और दुर्घटना में मौत) होने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले सास—ससुर ने किया तंग अब पति ने दिया तीन तलाक

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!