Bhopal Molestation News: सौतेले बाप ने बुरी नीयत से पकड़ी बेटी की कमर

Share

Bhopal Molestation News: पहले भी कर चुका है अश्लील हरकतें, बदनामी के डर से भी अब तक रही चुप

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के छोला मंदिर इलाके से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया हैं। आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है। उसने बुरी नीयत से बेटी की कमर पकड़ ली थी। इस तरह की अश्लील हरकतें वह पहले भी कर चुका था। शिकायत के बाद थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ग्यारह साल पहले पिता से हुई अलग

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया उसकी मां ने ग्यारह साल पहले पहले पिता को छोड़ दिया था। जिसके बाद मां ने खजूरी इलाके में रहने वाले व्यक्ति से दूसरी शादी की है। शादी के बाद वह पति के और बच्ची के साथ ससुराल में रहती है। मायका और ससुराल पास—पास में है। आए दिन सौतेला पिता का उसके घर आना—जाना लगा रहता है। घटना वाले दिन पति काम पर चले गए थे। पीड़िता घर में गेहूं बीन रही थी। पास ही उसकी बच्ची खेल रही थी। तभी पीछे से सौतेला पिता आ गया।

यह भी पढ़ें: जिस मरीज को डॉक्टर भी पीपीई किट पहनकर परीक्षण करते हैं उससे सिरफिरा मनचला आधी रात गंदी हरकत करने पहुंच गया

बहनों पर भी है बुरी नजर

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र—साभार

पीड़िता ने बताया आते ही आरोपी ने पीछे से बुरी नीयत से कमर को पकड़ लिया था। जिसके बाद वह उसकी सीने पर हाथ फेरने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने उसे धक्का दिया और शोर शराबा मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग गया। इससे पहले भी आरोपी ने पीड़िता को कपड़े बदलते समय चोरी छुपे देख चुका है। बदनामी के डर से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपी के जाते ही पति को फोन पर सौतेले पिता की करतूत बताई थी। पुलिस ने धारा 354/354क/354ग/506 (छेड़छाड़, और धमकाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति की मौत
Don`t copy text!