Bhopal News: बंगले में साथ काम करने वाले कर्मचारी ने डंडा मारा

Share

Bhopal News: पान की गुमठी पर पुराने लेन—देन को लेकर हुआ था विवाद, बंगले के मालिक ने बुलाई पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिटायर्ड दंपति के बंगले में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों के बीच पैसों के लेन—देन का विवाद बताया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मदद बंगले के मालिक ने मांगी थी। जिसके बाद उनके यहां काम करने वाले ड्रायवर की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हाथ में पहले ही डली थी प्लेटें

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 28 जून की सुबह नौ बजे हुआ था। पीड़ित सुरेन्द्र सिंह ठाकुर (Surendra Singh Thakur) पिता राजकुमार सिंह उम्र 40 साल को आरोपी सुरेश (Suresh) ने फोन करके बुलाया था। दोनों अहमदाबाद पैलेस रोड कोहेफिजा इलाके में रहते हैं। सुरेंद्र सिंह ठाकुर ड्रायवरी का काम करता है। जबकि सुरेश सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। दोनों कर्मचारी डॉक्टर सर्वजीत सिंह (Dr Sarvajeet Singh) के बंगले पर तैनात हैं। पुलिस ने बयानों के आधार पर 409/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। डॉक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि कोहेफिजा थाना प्रभारी ने तुरंत एक्शन लिया था। उनके यहां काम करने वाला कर्मचारी सुरेश पान की गुमठी भी लगाता है। यहां पर उसे बुलाकर 15 हजार रूपए मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जबकि सुरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना था कि उसे मात्र आठ हजार रूपए लौटाने हैं। इसी विवाद में डंडा उठाकर उसने मार दिया। यह वार सुरेंद्र सिंह ठाकुर के बाएं हाथ में लगा। उसे हाथ में प्लेट डली हुई थी जो कि डंडा लगने से हट गई।

पूरे क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय

डॉक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को शराब पीने की बुरी लत थी। उसको अशासकीय संस्था के जरिए यह लत छुड़ाई गई। लेकिन, भूत बंगले के नजदीक अवैध गुमठियों में खुलेआम शराब बेची जा रही है। जिसको रोकने में भोपाल नगर निगम और पुलिस प्रशासन नाकाम है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से सुरेंद्र सिंह ठाकुर एक बार फिर शराब की लत में चला गया है। हम उसे कर्मचारी की तरह नहीं मानते। इ​सलिए उसकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। इस समस्या को भी नगर निगम कमिश्नर को बता चुके हैं। लेकिन, उन्हें घुमकर परेशानियों को जानने की फुर्सत भी नहीं रहती।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाचा—भतीजे को पीटकर जख्मी किया 
Don`t copy text!