Rewa Murder Case: मां को बचाने बेटे ने की पिता की हत्या

Share

Rewa Murder Case: लाठी से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewa Murder Case
सांकेतिक चित्र

रीवा। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है। यहां एक बेटे ने मां को बचाने के लिए पिता की हत्या कर दी। पिता आरोपी बेटे के सामने पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

लाठी मारने से गई जान

मामला रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान ग्राम निमगहना निवासी रामनारायण कुशवाहा पिता शिवानंद कुशवाहा उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की रात रामनारायण पत्नी के साथ मार-पीट कर रहा था। इस पिटाई की वजह से पत्नी बिलख रही थी। यह बात बेटे आरोपी पुष्पराज को नागवारा गुजरी। उसने आवेश में आकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें तुरंत जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पैसे को लेकर हुआ था वाद-विवाद

रामनारायण पत्नी के साथ धान के पैसे को लेकर वाद-विवाद कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। रविवार शाम को ही आरोपी गांव लौटा था। पुष्पराज रीवा शहर में रहता था और मां बाप गांव में। पुलिस ने हत्या का का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्रा के साथ बलात्कार
Don`t copy text!