Gwalior News: दुष्कर्म पीड़िता के पति ने खुद को गोली मारी

Share

Gwalior News: रिटायर्ड फौजी ने अपनी लायसेंसी बंदूक से उठाया यह आत्मघाती कदम

Gwalior News
सांकेतिक चित्र

ग्वालियर। रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मार ली। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना ग्वालियर (Gwalior News) जिले के महाराजपुरा (Maharajpura) इलाके में हुई है। जिसने गोली मारी उसकी पत्नी दुष्कर्म पीड़िता है। रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंस बंदूक से गोली मारी। गोली जबड़े को चीरते हुए निकल गई। उसे पहले बिड़ला फिर वहां से जेएएच रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे सहारा हॉस्पिटल ले गए।

कारण के सवाल पर यह बोले पुलिस अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब एक माह पहले उसकी पत्नी के साथ एक पुजारी ने रेप किया था। जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। गोली मारने से दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। रिटायर्ड फौजी 36 वर्षीय है जिसकी पत्नी के साथ मंदिर के पुजारी गजेंद्र कटारे (Gajendra Katare) ने रेप किया था। फौजी की पत्नी अक्सर मंदिर जाया करती थी। गजेंद्र ने सारी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया था। इसके कारण फौजी डिप्रेशन में चला गया था। महाराजपुरा टीआई पंकज त्यागी (TI Pankaj Tyagi) के अनुसार युवक खतरे से बाहर है। पुलिस को अब तक आत्महत्या के इस प्रयास के मामले में कोई ठोस वजह पता नहीं चली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Gwalior News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डंपर की टक्कर से देवर—भाभी की मौत 
Don`t copy text!