Bhopal Loot News: मोपेड से टक्कर मारने के बाद लूटपाट 

Share

Bhopal Loot News: चाकू की नोंक पर दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग बदमाशों के बारे में लगे

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कारोबारी को टक्कर मारने के बाद लूटपाट करने की घटना हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के जहांगीराबाद इलाके में हुई थी। लुटेरे एक्टिवा मोपेड पर सवार थे। जिन्होंने पहले टक्कर मारकर पीड़ित को गिराया था। फिर उसके बाद चाकू अड़ाकर माल लूट लिया था। कारोबारी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था।

एफआईआर में देरी की वजह को लेकर यह दिया पुलिस ने जवाब

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 26 अप्रैल की शाम करीब छह बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने अगले दिन रात लगभग नौ बजे 172/23 धारा 392 लूट का मामला दर्ज किया। शिकायत थाने पहुंचकर जितेंद्र शिववंशी पिता लक्ष्मण शिववंशी उम्र 23 साल ने दर्ज कराई। वह सुभाष नगर गुरूद्वारे के नजदीक रहता है। जितेंद्र शिववंशी (Jitendra Shivvanshi) ने पुलिस को बताया कि वह बिजली उपकरणों के सामान बेचने का काम करता है। वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी एक्टिवा सवार दो लड़कों ने आकर उसकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह और टक्कर मारने वाले भी गिर गए थे। पीड़ित ने ऐसा करने पर विरोध जताते हुए वाहन सही से चलाने के लिए बोला। तभी दोनों युवकों ने चाकू निकाल लिया और पेट में अड़ा दिया। इसके बाद उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब पांच हजार रूपए रखे थे। जितेंद्र शिववंशी मूलतः छिंदवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि वह सीधे थाने नहीं आया था। इसलिए एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोरोना कर्फ्यू में घर में खोल लिया हुक्का लाउंज
Don`t copy text!