Bhopal Crime : चार लड़कों ने छह साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म

Share

एक सप्ताह पहले हुई थी घटना, थाने में हंगामेे के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Bhopal Minor Abuse
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चार लड़कों ने छह साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म (Bhopal Minor Abuse Case) किया। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। पार्क में एक सप्ताह पहले साथ में खेलने वाले बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया था। परिजनों को घटना (Bhopal Unnatural Sex Case) की जानकारी होने के बाद थाने में इस बात को लेकर हंगामा भी हुआ था। वहीं अशोका गार्डन पुलिस ने मामला (Bhopal Crime News) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अशोका गार्डन पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि एक सप्ताह पहले छह साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री के सामने इलाके में रहती है। उसका छह साल का एक बेटा है। वह बड़ा ही चंचल मन का है। एक मिनट भी शांत नही बैठता है। वह कॉलोनी में बने पार्क में मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने जाता है। रोज की तरह पिछले तीन—चार दिनों से वह पार्क में खेलने के नाम से मना कर रहा था। अचानक उसका व्यवहार कुछ शांत सा हो गया था। उसके इस व्यवहार से परिजनों को शक हुआ था। उसके परिजनों ने बच्चों से इस घटना के बारे मेें पूछा था। जिसके बाद बच्चे ने चार दिन पहले हुई उसके साथ पार्क की घटना को बताया था। उसने कहा कि वह पार्क में सभी बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी चार लड़के जिनकी उम्र 12 से 15 वर्ष है। उन्होंने उसे जबरदस्ती झाड़ियों लेकर गए थे। उसके बाद उन्होंने बच्चे के मुंह बंद करके उसके साथ कुकर्म को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी सुनते ही परिजनों ने अशोका गार्डन थाने में घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इससे पहले मामला दर्ज नहीं किए जाने पर थाने में कुछ देर हंगामा भी हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान के ताले चोरों ने तोड़े

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!