Bhopal News: मायके आई युवती को फ्लाइंग किस देकर किए अश्लील इशारे

Share

Bhopal News: विरोध करने भाई पहुंचा तो उसको मनचलो ने पीटकर जख्मी किया, एफआईआर से भाई की पिटाई की धारा हुई गायब

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। मायके आई एक युवती को दो मनचलों ने अश्लील इशारे किए। घटना के वक्त वह अपने भाई की दुकान पर बैठी थी। यह बात पीड़िता ने भाई को बताई तो वह विरोध करने चला गया। इसके बाद दोनों मनचलों ने उसकी बेरहमी से पिटाई लगा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई है। जिसमें पुलिस ने अश्लील इशारे देने का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन, पिटाई के मामले में धारा एफआईआर से गायब कर दी है।

इन बातों पर पुलिस की खामोशी

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 1 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 60/23 रात लगभग साढ़े नौ बजे दर्ज की गई। इस मामले में धारा 509/34 अश्लील इशारे करने और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी अमन और प्रिंस नाम के लड़के हैं। पीड़िता की उम्र 22 साल है जो रेजीमेंट रोड पर रहती है। उसका भाई चाउमिन का ठेला लगाता है। उसकी कुछ महीने पहले शादी हुई थी। जिसके बाद वह अपने मायके आई थी। पीड़िता का छोटा भाई चाय पीने घर गया था। उसी समय आरोपी अमन और प्रिंस दुकान पर आए। उसके छोटे भाई को पूछते हुए आरोपी ने गंदा इशारा किया और आंख मारी। विरोध करने पर वह सड़क के पार जाकर खड़े हो गए। वहां से वे फ्लाइंग किस युवती को देने लगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह बात उसने भाई को बताई तो वह उन्हें समझाने पहुंचा। यहां उसके साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Minor Rape Case: दलित मूक—बधिर बालिका से ज्यादती
Don`t copy text!