Bhopal Shot Case: संबंधों की तरफ जाती गोली कांड की गूंज

Share

Bhopal Shot Case: पुलिस को शक जख्मी व्यक्ति छुपा रहा है कोई राज

Bhopal Shot Case
सीसीटीवी में कैद बदमाश जिन्होंने गोली मारी-File Photo

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में चली गोली कांड में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन, यह गोली कांड की गूंज संबंधों की तरफ जाती नजर आ रही है। पुलिस को शक है कि पीड़ित परिवार कुछ ऐसी बातें छुपा रहा है। अब पुलिस अपने मुखबिरों के जरिए आरोपियों को दबोचने का प्रयास कर रही है।

यह था मामला

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया हफीज उर्फ भैया उम्र 40 साल निवासी रॉयल मार्केट थाना क्षेत्र में रहता है। हफीज (Hafiz@Bhaiya) पेशे से मैकेनिक है। घर के बाहरी हिस्सें में उसने दुकान निकाली हुई है। जिसमें वह गाड़ियों की सर्विसिंग करता हैं। गुरूवार सुबह पौने बारह बजे दुकान में रखी गाड़ी को वह सुधार रहा था। उसी समय हफीज गाड़ी के नीचे लेटा हुआ था। तभी दो बाइक सवार दुकान से कुछ दूरी पर खड़े उसे देख रहे थे।

यह भी पढ़ें: इस हुस्न की अदा में आकर कई बुरे फंसे, किसी की जेब ढ़ीली हुई तो कुछ थाने के चक्कर काट रहे, जानिए क्यों

उसे लगा किसी ने पत्थर मारा

पुलिस ने बताया दोनों बाइक सवार उसके पास पहुंचे और निशाना साधते हुए उसके बायं तरफ पेट में कट्टे से गोली चला दी। हफीज को लगा उसे पत्थर लगा है। उसने हाथ लगाकर देखा तो हाथों में खून छप गया। खून देखकर हफीज घबरा गया। शोर मचाने पर परिजन घर से बाहर निकल आए और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने देर रात उसके पेट का आॅपरेशन किया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो नकाब पहने बदमाश दिखाई दे रहे है। यह कौन है यह पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:   Sindhi Community News: जत्थे का स्टेशन में जोरदार स्वागत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!