Bhopal News: पति और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले महिला ने लगाई थी फांसी, मायके पक्ष का आरोप दोनों करते थे परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के 17 साल बाद महिला ने फांसी लगाई। उसके परिजनों का आरोप था कि उसका पति और ननद उसे तंग करते थे। इसलिए महिला ने फांसी लगाई। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। यह घटना तीन महीने पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी भाई—बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर से भोपाल शिफ्ट हुआ था परिवार

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 30 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे 178/22 धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण श्यामला हिल्स पुलिस मर्ग 15/22 की जांच केे बाद दर्ज किया गया। इसमें 5 सितंबर को शबाना बैग पति वहीद बैग उम्र 32 साल ने फांसी लगाई थी। शबाना बैग (Shabana Baig) का मायका श्योपुर में हैं। उसकी शादी वहीद बैग (Wahid Baig) के साथ 2005 में हुई थी। उस वक्त पति का परिवार ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहता था। वहां से पति अपनी बहन चंदा बैग (Chanda Baig) के साथ श्यामला हिल्स के प्रताप नगर इलाके में रहने 2007 में आ गया। वहीद बैग रैली, शादी के लिए तैयार होने वाले मंडप को बनाने का काम करता है। मामले की जांच एएसआई महेश शर्मा (ASI Mahesh Sharma) ने की थी। जांच केे बाद पुलिस ने पति वहीद बैग और उसकी बहन चंदा बैग को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार मानते हुए धारा 306 के तहत कार्रवाई की।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो महिलाओं से छेड़छाड़
Don`t copy text!