Bhopal Murder Case: साले की हत्या के आरोपी दामाद और उसकी मां गिरफ्तार

Share

Bhopal Murder Case: वारदात में जख्मी वृद्धा को आया होश, आरोपियों को अदालत ने जेल भेजा

Bhopal Court News
जिला एवं सत्र न्यायालय, भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। साले की हत्या (Bhopal Murder Case) के आरोपी दामाद और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। हत्याकांड की यह घटना गुरुवार रात हुई थी। मुख्य आरोपी दामाद था जो पत्नी को पीट रहा था। जिसको बचाने उसके घर के नजदीक रहने वाला भाई और उसकी मां वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने दोनों पर चाकू से वार किए थे। जिसमें साले की मौत हो गई थी।

यह था मामला

अवधुपरी स्थित युगांतर कॉलोनी (Yugantar Colony Murder Case) निवासी शेखर भदौरिया की चाकू लगने से शुक्रवार रात मौत हो गई थी। शेखर का बड़ा भाई विकास भदौरिया (Vikas Bhadouriya) पिपलानी थाने में कांस्टेबल हैं। उसको पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शेखर और विकास की बहन की शादी युगांतर कॉलोनी में रहने वाले विजय परमार (Vijay Permar) के साथ हुई थी। वह घटना वाले दिन पत्नी को पीट रहा था। जिसकी खबर शेखर भदौरिया और उसकी मां मीरा भदौरिया (Meera Bhadouriya) को लगी थी। दोनों तुरंत ही बेटी के घर पहुंच गए थे। यहां विजय परमार और उसकी मां भगवती बाई (Bhagvati Bai Permar) विवाद कर रहे थे। वह दोनों शेखर की बहन को भला बुरा कह रहे थे।

कैमरे में कैद हुई घटना

Bhopal Murder Case
थाने में गिरफ्तार अरोपी मां—बेटे

शेखर उर्फ कमलेश भदौरिया (Shekhar@Kamlesh Bhadouriya) के बहन की शादी जनवरी, 2020 में हई थी। विजय परमार नशा करने के बाद पत्नी से झगड़ रहा था। वह अक्सर ऐसा करता था। विजय परमार के घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। जिसमें यह बात साफ हो गई थी कि हत्या विजय परमार ने की है। पुलिस ने विजय परमार और उसकी मां भगवती बाई को गिरफ्तार कर लिया गया। अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी (SI Vijay Tripathi ) ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत (Bhopal Court Order) में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: सीएम हाउस में लंच के बाद विधायकों को नसीहत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!