Bhopal News: पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी से बलात्कार

Share

Bhopal News: कमरा किराया पर दिलाकर पहले दिल जीता फिर संबंध के वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पेट्रोल पंप की एक महिला कर्मचारी से बलात्कार का मामला सामने आया है। यह घटना ​भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाकर कई दिनों तक ज्यादती की। इससे पहले उसने शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो बनाकर पीड़िता को मजबूर किया था। पुलिस ने कहा कि आगे मामले की जांच की जा रही है।

वीडियो जब्त करना बाकी

कोलार थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह पेट्रोल पंप पर नौकरी करती है। इसके अलावा वह बीमा करने का भी काम करता है। आठ महीने पहले उसने पति को छोड़ दिया था। उस वक्त वह किराए का मकान तलाश रही थी। तभी आरोपी देवेंद्र दीक्षित (Devendra Dixit) से उसकी मुलाकात हुई। उसका कहना था कि वह उससे शादी भी कर लेगा। लेकिन, पीड़िता इस बात के लिए तैयार नहीं थी। इससे पहले आरोपी शारीरिक संबंध बना चुका था। वह उसको बदनाम करने की धमकी देने लगा। आरोपी एक सप्ताह पहले उसे जबरिया होटल में ले गया था। यहां भी उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में नए बिंदु सामने आने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन बच्चे होने के बावजूद दिल नहीं मानता
Don`t copy text!