Bhopal News: हाथ में सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूली महिला

Share

Bhopal News: शादी के तीन साल बाद भी नहीं हो रही थी संतान, परिजनों ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हाथ में सुसाइड नोट लिखकर एक महिला ने फांसी लगा ली। उसके पति स्कूल में संगीत टीचर है। जबकि वह भी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए आगे की जांच एसीपी निशातपुरा संभाग की तरफ से की जाएगी। हालांकि विवाहिता के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पति स्कूल में संगीत का शिक्षक

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार शिव नगर फेज—3 निवासी सुभाष साहू (Subhash Sahu) ने पत्नी की खुदकुशी की जानकारी दी थी। यह खबर पुलिस को 14 जुलाई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे पता चली थी। शव की पहचान 35 वर्षीय इंदु साहू उर्फ गुडिया के रुप में हुई। उसका मायका गैरतगंज में हैं। उसकी तीन साल पहले शादी सुभाष साहू के साथ हुई थी। वह संगीत का टीचर है। इंदु भी स्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। परिवार ने शव फंदे से उतार लिया था। इंदु साहू (Indu Sahu) के हाथ में लिखा था कि उसका मंगल उसकी जान ले गया। उसने माता—पिता और भाई से भी माफी मांगी। इधर, नव विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि पति सुभाष साहू चरित्र पर संदेह करते हुए मारपीट करता था। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 43/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि वह संतान नहीं होने से भी परेशान रहती थी।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट की बजाय इन दो धाराओं में दर्ज हो रहे मुकदमे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!