Bhopal News: लिव इन पार्टनर ने झांसा देकर किया बलात्कार

Share

Bhopal News: रेडक्राॅस अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रेडक्राॅस अस्पताल (Red Cross Hospital) में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहजहांनाबाद इलाके की है। पीड़िता शादीशुदा है जिसका पति से विवाद चल रहा है। इस कारण वह आरोपी के साथ लिव इन में रहती थी। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। उसको अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी तीन साल शिकायत दर्ज कराने वाली महिला से छोटा है।

शादी की तो थाने पहुंचा मामला

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे 502/22 धारा 376(2)एन (कई बार बलात्कार) का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसके पहले पति से दो बच्चे भी है। पति से उसका विवाद चल रहा था। इस कारण वह काम की तलाश में आरोपी प्रशांत राजभर उर्फ विक्की (Prashant Rajbhar@Vickey) के संपर्क में आई। आरोपी यहां रेडक्राॅस अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। आरोपी यहां कटारा हिल्स में रहता है। इससे पहले आरोपी मई, 2018 से पीड़िता के साथ लिव इन में रहता था। उसका कहना था कि वह उसके साथ शादी करेगा। यह बोलकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसी बीच आरोपी ने चोरी-छुपे पिछले दिनों शादी कर ली। यह जानकारी पीड़िता को लगी तो उसने विरोध किया। जिसके बाद यह प्रकरण थाने पहुंचा।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरिफ नगर में दो गुटों के बीच पथराव

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!