Bhopal News: स्कूटी सवार की मौत मामले में हुई एफआईआर

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने एकांत पार्क के नजदीक मारी थी टक्कर, हादसे में नाबालिग भी गंभीर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई मौत के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित एकांत पार्क के नजदीक हुई थी। सड़क हादसे में नाबालिग भी जख्मी हुआ था। पुलिस ने यह मुकदमा बेहोश नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद दर्ज किया है।

मटन लेकर घर जा रहा था

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 16 जनवरी की सुबह 10 बजे हुई थी। हादसा एकांत पार्क के पास सुलभ काम्पलेक्स के नजदीक हुआ था। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी एमपी—04—यूएच—6239 ने टक्कर मार दी थी। इस मोपेड को हर्षवर्धन नगर निवासी ईश्वर शाह पिता मुंशी शाह उम्र 51 साल चला रहे थे। वे मटन लेने अपने भतीजे रोहित शाह (Rohit Shah) पिता कामेश्वर शाह उम्र 14 साल के साथ निकले थे। वापसी में यह दुर्घटना हुई थी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी पेड़ से टकराई थी। जिसमें ईश्वर शाह (Ishwar Shah) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि भतीजे रोहित शाह (Rohit Shah) को नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया था। उसके बयान मामले की जांच कर रहे एएसआई महेश कुमार धुर्वे (ASI Mahesh Kumar Dhurve) ने दर्ज किए। जिसके बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने 23 जनवरी को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 39/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दुर्घटना को लेकर उसको कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Plantation Scam: पचास पेड़ों की कीमत साढ़े सत्रह लाख 
Don`t copy text!