Bhopal News: छेड़छाड़ की एफआईआर के बाद लापता हुई नाबालिग

Share

Bhopal news: एफआईआर के चौबीस घंटे बाद मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी, छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के साथ मां को भी बनाया गया था आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग से जुड़ी एक घटना को लेकर पुलिस परेशान चल रही है। यह दो अलग—अलग समाज से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस फूंक—फूंककर कदम रख रही है। ये घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्ष़ेत्र की है। जिसकी शुरूवात चार दिन पहले छेड़छाड़ की एक घटना से हुई थी। इस मामले में आरोपी मां और बेटा बनाये गये थे। पुलिस मां की गिरफ्तारी कर चुकी है लेकिन बेटा अब भी फरार है। इसी मामले में अब नया पेंच सामने आ गया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ की घटना 14 वर्षीय लड़की के साथ हुई थी। जिसको आरोपी नरेन्द्र शर्मा लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। यह बात उसने अपनी 33 वर्षीय मां को बताई थी। जिसके बाद मां आरोपी के घर 19 जनवरी की दोपहर मेंं पहुंची थी। पीड़िता की मां के साथ आरोपी नरेन्द्र शर्मा (Narendra Sharma) और उसकी मां ने गाली—गलौज और अभद्रता की थी। जिस कारण मामला थाने पहुंचा था। पुलिस ने 20 जनवरी की शाम लगभग सवा पांच बजे पीडिता की मां की शिकायत पर 18/23 धारा 341/354/294/506/34/7/8 (रास्ते में रोककर, छेड़छाड़, गाली—गलौज, जान से मारने की धमकी, एक से अधिक आरोपी और पास्को एक्ट का मामला) दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी अनीता शर्मा (Anita Sharma) की गिरफ्तारी 21 जनवरी को कर ली गई थी। जबकि छेड़छाड़ करने वाला मूल आरोपी नरेन्द्र शर्मा फरार है।

यह बोल रही है पुलिस

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

जिस नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी वह 21 जनवरी की शाम साढे पांच बजे लापता हो गई। पुलिस ने बताया (Bhopal News) वह घर से पानी भरने के लिए जाने का बोलकर निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस संबंध में लापता लडकी की मां ने 22 जनवरी के अपरान्ह लगभग पौने चार बजे गुमशुदगी 07/23 दर्ज कराई। इसके लगभग 15 मिनट बाद 19/23 धारा 363 (नाबालिग को अगवा कर ले जाने का प्रकरण) दर्ज किया गया। नाबालिग कक्षा आठवीं की छ़ात्रा है। मामले की जांच एसआई प्रभावती शर्मा (SI Prabhawati Sharma) कर रहीं है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी की दोपहर लगभग दो बजे तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं छेड़छाड़ मामले में फरार आरोपी नरेन्द्र शर्मा की भी जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: पीएम की छवि बनाने में गृहमंत्री बोल गए भाजपा के प्रधानमंत्री

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!