Bhopal News: एसएएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: तफ्तीश के लिए जवान के हाथों के स्वाब टेस्ट के लिए नमूने भी लिए गए

Bhopal News
एसएएफ जवान जिसने आत्महत्या की

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) मंगलवारा इलाके से मिल रही है। यहां एक एसएएफ जवान ने गोली मार ली है। उसकी पत्नी और बच्चे कुछ दिन पहले ही पुश्तैनी गांव गए थे। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है। जिसके कारण अभी पुलिस को पता नहीं चले हैं। पुलिस ने घर सीज कर दिया है। जिसको परिवार के सामने सर्चिंग के लिए दोबारा खोला जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है।

एफएसएल ने भी की जांच

मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार अजय सिंह सेंगर पिता शंकर सिंह सेंगर उम्र 32 साल ने गोली मारकर आत्महत्या की है। यह घटना बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस को पता चली थी। वह 10वीं बटालियन विदिशा (Vidisha) में वह तैनात था। वह मंगलवारा स्थित पटेल नगर में किराए से रहता था। परिवार कुछ दिन पहले ही विदिशा शमशाबाद में गया है। वहां उनका पुश्तैनी मकान है। अजय सिंह सेंगर (Ajay Singh Sengar) ने कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। पुलिस को सूचना अशोक जैन ने दी थी। उन्हें परिचित दीपेन्द्र जैन ने घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने कमरे की पड़ताल भी की है। एफएसएल के अधिकारियों ने अजय सिंह सेंगर के हाथों का स्वाब टेस्ट के लिए नमूना लिया है।

परिजनों के दर्ज होंगे बयान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

मंगलवारा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार छह महीने पहले ही किराए से रहने आए थे। गोली आर—पार हो गई थी। अजय सिंह सेंगर का शव बिस्तर पर मिला था। इधर, पता चला है कि वह सीएम सिक्योरिटी में भी तैनात था। पु​लिस को आत्महत्या की अभी तक कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आत्महत्या के संबंध में कोई बात सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो के आगे बौनी हुई पुलिस

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!