Bhopal News: सैलून संचालक से ठग लिए 11 लाख रुपए

Share

Bhopal News: नोयडा की कंपनी से सैलून रिनोवेशन कराने का हुआ था करार

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हबीबगंज इलाके से मिल रही है। यहां 10 नंबर स्थित एक सैलून संचालक को 11 लाख रुपए की चपत एक व्यक्ति ने लगा दी। जिसने जालसाजी की है उसने नोयडा की रिनोवेशन कंपनी का संचालक बताया था। आरोपी से सैलून को ​अपग्रेडेशन और रिनोवेशन कराने का करार हुआ था। पैसा लेने के बाद वह अब चंपत हो गया है।

बैंक खाते में रकम हुई ट्रांसफर

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 29 जून की रात लगभग आठ बजे धारा 420/406 (जालसाजी और गबन) का केस दर्ज किया गया है। घटना ई—4/86 अरेरा कॉलोनी की है। जिसकी शिकायत सुमित सिंह राजपूत (Sumit Singh Rajput) ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी सन्नी गुप्ता है। जिसने करीब 10 लाख 78 हजार रुपए का ग​बन किया है। पुलिस के अनुसार 10 नंबर पर एक सैलून है। इस सैलून के संचालक सुमित सिंह राजपूत है। उन्होंने नोयडा की एक कंपनी से सैलून रिनोवेशन कराने का ठेका दिया था। उस कंपनी का संचालक सन्नी गुप्ता (Sunny Gupta) है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी के खाते के आधार पर उसका पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टायर शोरूम कंपनी में चोरों का धावा 
Don`t copy text!