Bhopal Loot News: ठेकेदार को दो व्यक्तियों ने लूटा

Share

Bhopal Loot News: पुलिस को कहानी पर नहीं हो रहा यकीन, सीसीटीवी फुटेज से चल रही है संदिग्धों की तलाश

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में लूट (Bhopal Loot News) की वारदात हुई है। इस वारदात की कहानी में कई तरह के पेंच हैं। इसलिए पुलिस पूरे मामले को संदेहास्पद नजरिए से देख रही है। लूट की शिकायत एक ठेकेदार ने दर्ज कराई है। उसने बाइक सवार दो युवकों पर आरोप लगाया है। ठेकेदार ने दावा किया है कि लूटपाट की वारदात चाकू अड़ाकर अंजाम दी गई।

इसलिए पुलिस को नहीं हो रहा यकीन

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर की सुबह 553/21 धारा 394/34 (चाकू अड़ाकर लूटपाट और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया है। घटना नया बायपास झागरिया पहाड़ी के नजदीक हुई है। इस मामले की शिकायत लखन विश्वकर्मा पिता दरयाब सिंह उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वह कान्हासैया में रहता है और ठेकेदारी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि सुबह पौने नौ बजे वह बाइक से अमराई स्थित साइट पर जा रहा था। तभी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उससे सटकर आए। उन्होंने पेट्रोल खत्म होने की जानकारी देकर मदद मांगी। लखन विश्वकर्मा (Lakhan Vishwakarma) ने बाइक रोकी तो आगे वाले युवक ने चाकू अड़ा दिया। बाइक पर आगे बैठे लुटेरे ने आधा तोला वजनी सोने की चेन छीन ली। वहीं पीछे बैठे लुटेरे ने जेब में रखे पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद लुटेरे भाग गए। पीड़ित लुटेरों की बाइक का नंबर नहीं देख सका। पुलिस को नया बायपास पर कोई बाइक नजर नहीं आई है। इस कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मकान बेचने के बाद रजिस्ट्री नहीं कराने पर भिड़े दो गुट

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!