Bhopal Loot News: मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे

Share

Bhopal Loot News: वारदात में शामिल एक बदमाश को हिरासत में लिया गया, दो अन्य की तलाश जारी

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बाइक सवार तीन लुटेरे एक पैदल जा रहे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग गए। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के कोहेफिजा इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में ले लिया है। उससे बाकी अन्य दो साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया जाएगा।

पूर्व के मामलों का पता लगा रही है पुलिस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 7 जुलाई की शाम लगभग सात बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 449/23 धारा 392/34 (लूट और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया। शिकायत राजा वंशकार (Raja Vanshkar) पिता मौजी वंशकार उम्र 19 साल ने दर्ज कराई। वह लालघाटी स्थित विजय नगर (Vijay Nagar) में रहता है। हालांकि वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के तहसील बंडा का रहने वाला है। राजा वंशकार विला मल्टी में चौकीदारी करता है। बाकी समय में वह बेलदारी के लिए बैरागढ़ जाता है। घटना के वक्त वह बैरागढ़ से वापस लौट रहा था। तभी स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन लड़के उसके नजदीक आए। उसमें से पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ में रखा ओपो कंपनी का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल की कीमत पुलिस ने 20 हजार रूपए बताई है। बाइक में नंबर नहीं था। पुलिस ने इस मामले में निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित मुरली नगर (Murli Nagar) निवासी जिशान उर्फ दानिश (Zishan@Danish) पिता मेहरून सलीम उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम दानिश के पूर्व के मामले पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाउमीन वाले को जगह देने से नाराज दो युवकों ने पीटा 
Don`t copy text!