Bhopal Cop News: कोलार रोड के नए प्रभारी का नाम तय 

Share

Bhopal Cop News: विवादों में घिरे थाने के प्रभारी एसआई जय कुमार सिंह  से लेंगे चार्ज, एसआई के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के बावजूद अफसरों ने थाने से अब तक नहीं हटाया

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विवादों में घिरे एसआई जय कुमार सिंह अब कोलार रोड के थाना प्रभारी नहीं रहेंगे। उनकी जगह नए निरीक्षक का नाम तय कर लिया गया है। खबर है कि नए प्रभारी ने थाने का दौरा भी कर लिया है। भोपाल (Bhopal Cop News) शहर का कोलार रोड (Kolar Road) थाना अक्सर विवादों में रहा है। ताजा विवाद एसआई जय कुमार सिंह (SI Jai Kumar Singh) का सामने आया है। जिसमें कोचिंग संचालक को व्यापमं घोटाले में न फंसाने के एवज में रकम मांगने का आरोप लगा था। जिसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) इस प्रकरण की जांच कर रहा है।

हमेशा विवादों में रहा है कोलार रोड थाना

पुलिस सूत्रों के अनुसार नए थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय (Ashutosh Upadhyay) बनाए जा सकते हैं। उन्होंने थाने की सीमा और उसकी रूपरेखा समझने का काम शुरू कर दिया है। खबर है कि वे शुक्रवार को थाने भी पहुंंचे थे। उनके आदेश शनिवार को जारी हो सकते हैं। इससे पहले थाने का प्रभार एसआई जय कुमार सिंह के पास था। उनके कार्यकाल के दौरान विवाद सामने आने के बाद उनकी विभागीय जांच शुरू हो गई है। इससे पहले थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल (TI Chandrakant Patel) थे। जिन्हें एक स्वर्ण आभूषण कारोबारी से हुई रंगदारी के मामले में हटाया गया था। इस मामले में भोपाल पुलिस के दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। इन दोनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी एसआई जय कुमार सिंह नहीं कर पा रहे थे। वहीं पिछले दिनों प्रभारी मंत्री ने कोलार रोड थाने के कई कर्मचारियों को भी बदलने के लिए बोला था। यह मामला भी मीडिया की सुर्खियों में बना था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गेंद लेने के बहाने घुसी महिला ने घर कर दिया साफ 
Don`t copy text!